Friday, April 15, 2011

तमन्ना...........

किसी हालात  में मुझको वो हासिल हो तमन्ना है
हर इक ज़ज्बात में मेरे वो शामिल हो तमन्ना है
नहीं है खौफ़ मरने का मुझे ये शर्त  है लेकिन
कभी जब आये ऐसा दिन , वो क़ातिल हो तमन्ना है.....................

Tuesday, April 12, 2011

मज़ा सब हार जाने का...........

वो कहते हैं मोहब्बत में मज़ा है प्यार पाने का 
मगर ना रास आया मुझको ये ज़ुमला ज़माने का 
हुआ हासिल न ऱब को भी जो पाया हीर रांझे ने 
वो मिलता है मोहब्बत में मज़ा सब हार जाने का...........

बयाँ कर दूँ........

हुई पूरी ये हसरत बात मैं तुमसे बयाँ कर दूँ
जो बाकी हैं मेरे ज़ज्बात मैं तुमसे बयाँ कर दूँ
मेरी नज़रों की तन्हाई में इक पल झाँक लेना तुम
बहुत बेचैन हैं दिन रात मैं तुमसे बयाँ कर दूँ..............

Saturday, April 9, 2011

इतनी बात मान लो साथी..................

किस्सों में इक रोज़  सुना था प्रेम खुदा का पूरक है
आज नहीं तो कल मानोगे,जितनी खाक छानलो साथी
इतनी बात मान लो साथी..................

रंग भले ही एक सा खूँ का  पर ताशीर ज़ुदा सी है
फिर कैसे कह दू अपनों में मेरा भी तुम नाम लो साथी
इतनी बात मान लो साथी..................

नहीं प्यार का मैं सौदागर जो आँसू से ठग ले जाऊं 
नहीं खरीदो मेरे आसूं पर कीमत पहचान लो साथी
इतनी बात मान लो साथी..................

ना अपना कोई रिश्ता था न अपना कोई किस्सा था
फिर भी जिसने तुमको चाहा वो चेहरा पहचान लो साथी
इतनी बात मान लो साथी..................
 
प्यार पे ग़र अफ़सोस ज़ताया तो होगी तौहीन खुदा की
जहां रहो तुम सदा सुखी हो इस दिल का अरमान लो साथी
इतनी बात मान लो साथी..................इतनी बात मान लो साथी..................