Wednesday, February 2, 2011

वो क्या अनोखा दे गए .....

हार जाता है मुसाफ़िर प्यार की जब ज़ंग में
नींद आँखों से गयी सपने भी धोखा दे गये
जो कभी हमदम बने थे ज़िन्दगी की इस डगर में
गर मुसीबत दिख गयी अपने भी धोखा दे गये
मौत का मंज़र भी था मंज़ूर मुझको बेखबर
फिर भी वो देकर ज़ुदाई ग़म का तोहफा दे गये
चाँद तो मगरूर था तारों की उसको क्या खबर
उम्र भर तरसा दिया फिर इक झरोखा दे गये
डगमगाती कश्तियों में कर गये मुझको सवार
ज़िन्दगी पर मौत को हसने का मौका दे गये
प्यार में ना जी सका न मर सका कोई कभी
हश्र मेरा भी यही वो क्या अनोखा दे गये
वो क्या अनोखा दे गये...............

7 comments:

  1. bharat bhai bahut hi gajab aur bhawanatmak kriti hai aapki............i really like it........and appreciate ur attempt for a blog..........

    u can also visit my blog... www.drnaveenkumarsolanki.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. sahi hai bhidu......... keep it up.
    excellent work done. simply awesome.

    ReplyDelete
  3. bhai ye bhi kavi ki kalpana hai ya wakai koi mil gaya bandhu........bahut badhiya mitra.....ekdin bahut age jaoge aap.......well done......;)

    ReplyDelete
  4. Bhai g koi kya dega apko...
    Aap lo bas Lajawab ho....

    ReplyDelete
  5. nice work, welcome to my blog www.utkarsh-meyar.blogspot.com

    ReplyDelete