Friday, June 29, 2012

बाक़ी ........

एहसास कुछ हैं बाकी अल्फाज़ कुछ हैं बाकी
हैं सवाल मेरे बाक़ी हैं जवाब उनके बाक़ी
कही कशमकश में दिल की मेरा होश खो न दूँ मैं
कल चाहे जी जो करना अभी कम पिलाना साक़ी .................

Sunday, June 12, 2011

ज़िन्दगी भर का ........

सलीका जिनसे पाया है यहाँ पर ज़िन्दगी भर का ,
है जिनकी याद में किस्सा तुम्हारे और मेरे घर का,
भले ही अलविदा कह दूं मगर वो याद आएगा,
निभाया चार सालों में जो रिश्ता ज़िन्दगी भर का............

Tuesday, May 31, 2011

सितम......

सितम उसने किये लाखों,सितम मैंने सहे लाखों,
थे इतने पास  फिर भी फासले कैसे रहे लाखों,
ये मुझको एकतरफ़ा इश्क़ की कीमत मिली तो है;
उसे आंसू दिखे,मोती जो आँखों से बहे लाखों.....................

Sunday, May 15, 2011

उसने दिया मुझको .........

मेरी दीवानगी का क्या सिला उसने दिया मुझको,
वजह कोई न दी फिर भी गिला उसने दिया मुझको,
जो ग़म था दूर कोसों कोस मुझसे एक दिन यारों,
हाँ उससे इश्क़ में इक दिन मिला उसने दिया मुझको............




Friday, April 15, 2011

तमन्ना...........

किसी हालात  में मुझको वो हासिल हो तमन्ना है
हर इक ज़ज्बात में मेरे वो शामिल हो तमन्ना है
नहीं है खौफ़ मरने का मुझे ये शर्त  है लेकिन
कभी जब आये ऐसा दिन , वो क़ातिल हो तमन्ना है.....................

Tuesday, April 12, 2011

मज़ा सब हार जाने का...........

वो कहते हैं मोहब्बत में मज़ा है प्यार पाने का 
मगर ना रास आया मुझको ये ज़ुमला ज़माने का 
हुआ हासिल न ऱब को भी जो पाया हीर रांझे ने 
वो मिलता है मोहब्बत में मज़ा सब हार जाने का...........

बयाँ कर दूँ........

हुई पूरी ये हसरत बात मैं तुमसे बयाँ कर दूँ
जो बाकी हैं मेरे ज़ज्बात मैं तुमसे बयाँ कर दूँ
मेरी नज़रों की तन्हाई में इक पल झाँक लेना तुम
बहुत बेचैन हैं दिन रात मैं तुमसे बयाँ कर दूँ..............